फाइनल में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है दिल्ली का ये बल्लेबाज, फैंस ने दी संन्यास की सलाह

अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने काफी उम्मीदों के साथ जोड़ा था। लेकिन रहाणे का यह सीजन उनके आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन रहा।

By अमित कुमार | Published: November 11, 2020 03:56 PM2020-11-11T15:56:17+5:302020-11-11T15:58:25+5:30

ajinkya rahane troll on social media after another flop ining in ipl final | फाइनल में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है दिल्ली का ये बल्लेबाज, फैंस ने दी संन्यास की सलाह

बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlights अजिंक्य रहाणे के लिए यह सीजन काफी खराब गुजरा है।कुछ फैंस ने अजिंक्य रहाणे को संन्यास की सलाह भी दे डाली है। रहाणे को अगर दिल्ली की टीम पृथ्वी शॉ से अधिक मौके देती तो वह अच्छा कर सकते थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही। पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। इसके बाद बोल्ट ने अजिंक्य रहाणे को भी क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। रहाणे के बाद शिखर धवन भी जयंत यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दिल्ली ने महज 22 के स्कोर पर अपने तीन बड़े खिलाड़ी का विकेट गंवा दिया था।

अजिंक्य रहाणे के लिए यह सीजन काफी खराब गुजरा है। फाइनल मुकाबले में भी वह अपनी टीम के लिए 4 गेंदों पर मात्र 2 रन की पारी ही खेल पाए। इस खराब पारी के लिए ट्विटर पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। कुछ फैंस ने अजिंक्य रहाणे को संन्यास की सलाह भी दे डाली है। वहीं कुछ उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।

एक फैन के मुताबिक आईपीएल में 4000 से अधिक रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे की जगह ओपनिंग है। दिल्ली की टीम ने उन्हें बार-बार नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा है। यही वजह है कि रहाणे बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं।  रहाणे को अगर दिल्ली की टीम पृथ्वी शॉ से अधिक मौके देती तो वह अच्छा कर सकते थे। सोशल मीडिया पर लगातार रहाणे को लेकर लोग बात कर रहे हैं।  


 

Open in app