लाइव न्यूज़ :

Vishnu Deo Sai: राम मंदिर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 13 दिसंबर को लेंगे शपथ!, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2023 14:39 IST

Vishnu Deo Sai: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख आदिवासी चेहरा साय को रविवार को यहां नवनिर्वाचित 54 भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रविवार शाम को 59 वर्षीय साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा।सोमवार को वीआईपी रोड में भगवान श्री राम मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर में राम मंदिर में दर्शन किया और राज्य के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख आदिवासी चेहरा साय को रविवार को यहां नवनिर्वाचित 54 भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रविवार शाम को 59 वर्षीय साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और भाजपा द्वारा औपचारिक रूप से दावा पेश करने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। राज्य के जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘‘साय ने सोमवार को वीआईपी रोड में भगवान श्री राम मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।’’

अधिकारियों ने बताया कि साय ने राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर साय ने कहा, ‘‘भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का समुचित विकास हो और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।’’

अधिकारियों ने बताया कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को यहां साइंस कॉलेज मैदान में होने की संभावना है। राज्य में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से भाजपा ने 54 सीटें जीती हैं। 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीटों पर सिमट गई। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। 

टॅग्स :BJPछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय