लाइव न्यूज़ :

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, राज्य को मिला आदिवासी सीएम , बीजेपी ने साधे कई निशाने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 10, 2023 16:06 IST

भारतीय जनता पार्टी की रायपुर में हुई बैठक में तय किया गया है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगेविष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैंविष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की रायपुर में हुई बैठक में तय किया गया है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है। अजित जोगी के बाद इस समुदाय से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय दूसरे व्यक्ति होंगे। 

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में विधायकों से मुलाकात की जिसके बाद ये फैसला किया गया। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। 

बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय को मुख्यमंत्री बनाकर कई निशाने साधना चाहती है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। 2019 में BJP ने 9 पर जीत हासिल की थी। 

हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा की नयी सरकार में एक उप मुख्यमंत्री भी हो सकता है। इस बात के कयास पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने लगाई थी। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में संपन्न चुनाव में भाजपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की है और भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार को अपदस्थ कर दिया है। कांग्रेस ने 35 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि 2018 में उसे 68 सीट पर सफलता मिली थी।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने बैठक के बाद साय के नाम पर मुहर लगाई। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के सह प्रभारी नितिन नबीन भी बैठक में मौजूद रहे।  विष्णुदेव साय  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी भी माने जाते हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय