लाइव न्यूज़ :

Raigarh Assembly Election Results 2023: पूर्व IAS ओपी चौधरी 58 हजार मतों से आगे, पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: December 3, 2023 17:34 IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 9 सीटों पर परिणाम घोषित कर दिये हैं। इस क्रम में ओपी चौधरी के बारे में बताने जा रहे हैं, क्योंकि इस बार उन्होंने 58 हजारों मतों से आगे चल रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईएएस ओपी चौधरी 58000 मतों से आगेपिछली बार साल 2018 में हारे थेवहीं, अभी 9 सीटों के परिणाम घोषित

Raigarh Assembly Elections Result 2023 : छत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। जहां, भाजपा को 56, तो वहीं कांग्रेस को 34 सीटें मिल गई हैं। कुनकुरी से विष्णु देव साई को कुल वोट 87604 से विजयी, जबकि रामानुजगंज से राम विचार नेतम को कुल मत 99574 से जीत गये हैं। 

ऐसे में आज ओपी चौधरी की बात करना बहुत जरुरी हो गई है, क्योंकि वो पूर्व में आईएस के पद पर भी रहे हैं और इस बार के चुनाव से पहले भी साल 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अभी के रुझान में ओपी चौधरी को 112973 वोट मिले हैं, जबकि, प्रकाश शकराजीत नाइक को 54767 वोट मिले हैं। माना यह भी जाता है कि वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

छत्तीसगढ़ के गठन के बाद इस राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना में 54 सीट पर बढ़त बना ली है। यदि यह बढ़त परिणाम में तब्दील होती है, तो यह 2000 में राज्य गठन के बाद से हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा 54 सीट और कांग्रेस 36 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार, रुझानों में भाजपा को 46.36 फीसदी, कांग्रेस को 42.14 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 2.10 फीसदी तथा अन्य को 5.46 फीसदी वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीट मिली थीं तथा 39.26 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। वहीं पार्टी को 2008 में 50 सीट एवं 40.33 फीसदी मत, 2013 में 49 सीट तथा 41.04 फीसदी मत और 2018 में 15 सीट एवं 32.97 फीसदी मत मिले थे। 

इसी तरह कांग्रेस को 2003 में 37 सीट और 36.71 फीसदी मत, 2008 में 38 सीट और 38.63 फीसदी मत, 2013 में 39 सीट और 40.29 फीसदी मत तथा 2018 में 68 सीट और 43.04 फीसदी मत मिले थे। राज्य में बसपा ने इस विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन किया था। छत्तीसगढ़ में बसपा को 2003 में दो सीट और 4.45 फीसदी मत, 2008 में दो सीट और 6.11 फीसदी मत, 2013 में एक सीट और 4.27 फीसदी मत तथा 2018 में दो सीट एवं 3.87 फीसदी मत मिले थे। जीजीपी ने अभी तक सभी चुनावों में किस्मत आजमाई है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय