लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: जानें, छत्तीसगढ़ के वो 10 बड़े चेहरों का हाल, जिनके इर्द-गिर्द रहा चुनाव

By आकाश चौरसिया | Updated: December 3, 2023 13:00 IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में उन बड़े 10 बड़े चेहरों की बात करेंगे, जिनके आसपास ही चुनाव रहा। क्योंकि कांग्रेस काफी समय से कह रही थी कि वो प्रदेश में जीत रही है, लेकिन सामने आये आंकड़ों में उसे हार मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गये थेआज काउंटिंग जारी है10 बड़े चेहरों के बारे में जानें, क्या है उनका हाल

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: राज्य विधानसभा चुनाव 2023 की स्थिति एकदम साफ होती नजर आ रही है। चुनाव आयोग बता रहा है कि भाजपा को 55 और कांग्रेस को 33 सीटें मिल है। अब उन चेहरों की बात करना जरुरी हो जाता है, जिन्हें लेकर काफी कशमकश रही है। राज्य की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गये थे।

भूपेश बघेलवहीं, उन चेहरों की बात करना जरुरी है, जिन्हें लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनाव लड़ रही थी। ऐसे में सबसे पहले मौजूदा सीएम भूपेश बघेल की बात करने जा रहे है, जो अपने भतीजे के सामने पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से अभी भी भूपेश बघेल जीत रहे हैं, उन्हें अब तक 26854 वोट मिल चुके हैं। यह आंकड़ें चुनाव आयोग के जरिए सामने आये हैं। पांचवे राउंड की गिनती में मौजूदा सीएम भूपेश बघेल पाटल से 1452 वोटों से लीड कर रहे हैं और उन्हें अब तक 26854 वोट मिल गये हैं। 

 टीएस सिंह देव अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार टीएस सिंह देव पीछे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 18420 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश अग्रवाल को 19863 वोट मिल चुके हैं। अभी वो उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं और राज्य कांग्रेस में वो बड़ा चेहरा भी हैं।

रमन सिंह राजनंदगांव सीट से रमन सिंह 35208 वोट से आगे चल रहे हैं। उनका पीछा करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार गिरीश देवनगन है। जानने वाली बात यह है कि रमन सिंह प्रदेश के तीन बार के सीएम भी रहे हैं। 

बृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण सीट से लीड कर रहे हैं। उन्हें अब तक चुनाव आयोग के अनुसार 10063 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के डॉक्टर महंत 4729 से पीछे चल रहे हैं। इनका नाम वीआईपी उम्मदीवारों की फेहरिस्त में आता है। 

अरुण राव बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर से सांसद अरुण साव को लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस के थानेश्वर साहू उन्हें चुनौती दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर छत्तीसगढ़ के चुनाव में भाजपा सत्ता में आई तो साव को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अरुण राव 22799 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के थानेश्वर साहू 11035 वोट से पीछे चल रहे हैं।  

डॉ. रेणु जोगीकांग्रेस की नेता डॉ. रेणु जोगी तीसरे नंबर पर आ गई हैं। उन्हें मात्र 3224 वोट मिले हैं, कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 28184 वोट मिले और भाजपा से इस सीट पर प्रबल प्रताप सिंह जुदेव को 28097 वोट मिल गये हैं। जनता कांग्रेस की नेता डॉ. रेणु जोगी के लिए भी यह विधानसभा चुनाव बहुत अहम है। वह कोटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और इसी सीट से वर्तमान में विधायक हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि डॉ. जोगी इसी सीट से लगातार चार बार विधायक बन चुकी हैं। इस बार कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल के करीबी अटल श्रीवास्तव को यहां से टिकट देकर मुकाबला रोमांचक बना दिया है। वहीं, भाजेपी से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ताल ठोक रहे हैं।

रेणुका सिंह सरुताभाजपा ने इस सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका को मैदान में उतारा था। वो फिलहाल लीड कर रही हैं, उन्हें 18377 वोट मिल हैं। यह आंकड़ें चुनाव आयोग के अनुसार हैं। उनके बाद कांग्रेस उम्मीदवार हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की किस्मत भी इस चुनाव में दांव पर है। बीजेपी ने उन्हें भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वह रमन सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गुलाब कमरो उन्हें चुनौती दे रही हैं।

मोहम्मद अकबरमोहम्मद अकबर कवर्धा सीट से चुनाव मैदान में है। उनके सामने भाजपा से विजय शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। विजय शर्मा को 44491 वोट मिले, इसलिए वो बढ़त बनाये हुए हैं, जबकि अकबर को 32399 वोट मिले। राज्य के एकमात्र मुस्लिम विधायक मोहम्मद अकबर को कांग्रेस ने कवर्धा सीट से मैदान में उतारा है। भूपेश बघेल की सरकार में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर चार बार से विधायक हैं साल 2018 में उन्होंने भारी भरकम जीत हासिल कर सुर्खियां बटोरी थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय