लाइव न्यूज़ :

Zydus Wellness Ltd GST: ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी?, जायडस वेलनेस लिमिटेड ने कहा- सूरत से नोटिस मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2024 14:20 IST

Zydus Wellness Ltd GST: जाइडस वेलनेस लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जेडडब्ल्यूपीएल) को वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय, सूरत से एक नोटिस मिला है, जिसमें ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहेंज इटालिया एसपीए से बौद्धिक संपदा अधिकारों के अधिग्रहण के संबंध में जीएसटी देय था।हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अब जेडडब्ल्यूपीएल में विलय हो गया है।जेडडब्ल्यूपीएल मामले की विस्तृत समीक्षा के आधार पर अगला कदम उठाएगी।

Zydus Wellness Ltd GST: जायडस वेलनेस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा को ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग का नोटिस मिला है। जाइडस वेलनेस लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जेडडब्ल्यूपीएल) को वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय, सूरत से एक नोटिस मिला है, जिसमें ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग की गई है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हेंज इटालिया एसपीए से बौद्धिक संपदा अधिकारों के अधिग्रहण के संबंध में जीएसटी देय था। हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अब जेडडब्ल्यूपीएल में विलय हो गया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा गया कि जेडडब्ल्यूपीएल मामले की विस्तृत समीक्षा के आधार पर अगला कदम उठाएगी। इस आदेश के कारण कंपनी या जेडडब्ल्यूपीएल की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :जीएसटीगुजरातGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?