लाइव न्यूज़ :

खुदरा बाजार में संपर्क बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी शाओमी, 10,000 रोजगार देगी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च स्मार्टफोन कंपनी शाओमी इंडिया ने देश में अपनी खुदरा पहुंच बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये के कोष की घोषणा की है।

इस नई पहल ‘ग्रो विद एमआई’ के जरिये कंपनी की योजना अपने ऑफलाइन खुदरा केंद्रों के अलावा विशिष्ट खुदरा स्टोरों की संख्या दोगुना करने की है।

शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने वर्चुअल सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अपने खुदरा केंद्रों की संख्या को इस साल दोगुना करेंगे। हम दो साल में एमआई स्टोरों की संख्या को 3,000 से बढ़ाकर 6,000 करेंगे।’’

जैन ने कहा कि प्रत्येक एमआई स्टोर पर करीब तीन लोगों को रोजगार मिलता है। इस लिहाज से हम अगले दो साल के दौरान करीब 10,000 लोगों को रोजगार देंगे।

कंपनी के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या फिलहाल 60,000 से अधिक है। जैन ने कहा, ‘‘हम 100 करोड़ रुपये का समर्थन पैकेज रखेंगे। यह पैसा अगले दो साल के दौरान भागीदारों को दिया जाएगा। इस पैसे का इस्तेमाल दुकान या स्टोर खोलने पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल