लाइव न्यूज़ :

भारत में काम बंद कर पाकिस्तान ट्रांसफर होने के दावे को Xiaomi ने किया खारिज, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 7, 2022 15:35 IST

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने ट्वीट कर कहा कि शाओमी ने 2014 में भारत में प्रवेश किया और एक साल से भी कम समय में हमने अपनी मेक इन इंडिया यात्रा शुरू की। हमारे 99 प्रतिशत स्मार्टफोन और हमारे 100 प्रतिशत टीवी भारत में बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत से पाकिस्तान में अपना परिचालन स्थानांतरित करने के दावे को शाओमी ने किया खारिजये दावा किया था कि भारतीय सरकार द्वारा 676 मिलियन डॉलर की संपत्ति को फ्रीज करने के बाद शाओमी भारत से पाकिस्तान में अपना परिचालन स्थानांतरित कर सकती है।

नई दिल्ली:चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बीच भारत से पाकिस्तान में अपने संचालन को स्थानांतरित करने की अटकलों को खारिज कर दिया है। इस साल की शुरुआत में भारत सरकार ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए शाओमी की 5,551.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

दरअसल, साउथ चाइना इंडेक्स ने ट्वीट करते हुए ये दावा किया था कि भारतीय सरकार द्वारा 676 मिलियन डॉलर की संपत्ति को फ्रीज करने के बाद चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी भारत से पाकिस्तान में अपना परिचालन स्थानांतरित कर सकती है। ये टदावा गुरुवार को किया गया था। वहीं, शाओमी ने शुक्रवार को इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

कंपनी ने ट्वीट कर लिखा, "यह ट्वीट पूरी तरह से झूठा और निराधार है। शाओमी ने 2014 में भारत में प्रवेश किया और एक साल से भी कम समय में हमने अपनी मेक इन इंडिया यात्रा शुरू की। हमारे 99 प्रतिशत स्मार्टफोन और हमारे 100 प्रतिशत टीवी भारत में बने हैं। हम अपनी प्रतिष्ठा को झूठे और गलत दावों से बचाने के लिए सभी उपाय करेंगे।"

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने शुक्रवार को फिर से कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, फेमा सक्षम प्राधिकारी के 29 सितंबर के आदेश को चुनौती दी, जिसने ईडी की संपत्ति को जब्त करने के 29 अप्रैल के आदेश की पुष्टि की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित रूप से फेमा नियमों का उल्लंघन करने और भारत से बाहर तीन कंपनियों को रॉयल्टी की आड़ में धन हस्तांतरित करने के लिए संपत्ति की जब्ती का आदेश दिया था।

टॅग्स :शाओमीचीनपाकिस्तानमेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट