लाइव न्यूज़ :

महंगाई ने फिर उठाया सिर, खाद्य पदार्थो की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 15:47 IST

गुरुवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं जिसमें खाद्य पदार्थो और ईधन की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी से देश की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर नवंबर में 3.93 फीसदी पर रही।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर महीने में थोक महंगाई दर 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैथोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) नवंबर में बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंचा जबकि अक्टूबर में यह 3.59 फीसदी पर थाकच्चे तेल की कीमतों में आ रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े हैं

नई दिल्ली। नवंबर महीने में थोक महंगाई दर 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थो और ईधन की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी से देश की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर नवंबर में 3.93 फीसदी पर रही। गुरुवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए। 

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) नवंबर में बढ़कर 3.93 फीसदी पर पहुंचा जबकि अक्टूबर में यह 3.59 फीसदी पर था। साल 2016 के नवंबर में यह 1.82 फीसदी पर रहा था। 

अनुक्रमिक आधार पर, प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 5.28 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो अक्टूबर में 3.33 फीसदी थी। डब्ल्यूपीआई में प्राथमिक वस्तुओं का भार 22.62 फीसदी है।  खाद्य पदार्थो की कीमतों में नवंबर में 6.06 फीसदी की वृद्धि रही, जबकि अक्टूबर में यह 4.30 फीसदी पर थी। 

(आईएएनएस से इनपुट लेकर)

खाद्य पदार्थो के संदर्भ में, प्याज की महंगाई दर साल-दर-साल आधार पर बढ़कर 178.19 फीसदी, जबकि आलू की कीमत में (-)40.73 फीसदी की गिरावट रही। 

कुल मिलाकर सब्जियों की कीमतों में नवंबर में 59.80 फीसदी की वृद्धि रही, जबकि एक साल पहले समान माह में इनमें (-)17.31 फीसदी की गिरावट रही थी।

कच्चे तेल की कीमतों में आ रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े हैं। इसके अलावा पिछले महीने बिजली की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम