लाइव न्यूज़ :

World Gold Council WGC: जमकर सोना खरीद रहे लोग, लगा रहे पैसा, 3 माह में 1258.2 टन खरीदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 14:29 IST

World Gold Council WGC: आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में मांग को ‘ओवर-द-काउंटर’ (ओटीसी) लेनदेन से समर्थन मिला, जो पिछले वर्ष की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़कर 329 टन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ओवर-द-काउंटर’ लेनदने से तात्पर्य दो पक्षों के बीच सीधे लेनदेन से है।तिमाही के दौरान यह 2,427 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर भी पहुंच गई।वैश्विक स्वर्ण ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में सात टन की मामूली निकासी देखी गई।

World Gold Council WGC: वैश्विक सोने की मांग अप्रैल-जून तिमाही में 4.16 प्रतिशत बढ़कर 1,258.2 टन हो गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही। डब्ल्यूजीसी की ‘दूसरी तीमाही 2024 सोना मांग रुझान’ रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की दूसरी तिमाही में कुल मांग 1,207.9 टन थी जो 2024 में बढ़कर 1,258.2 टन हो गई। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में मांग को ‘ओवर-द-काउंटर’ (ओटीसी) लेनदेन से समर्थन मिला, जो पिछले वर्ष की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़कर 329 टन हो गया।

‘ओवर-द-काउंटर’ लेनदने से तात्पर्य दो पक्षों के बीच सीधे लेनदेन से है। रिपोर्ट में कहा गया, इसके साथ ही समीक्षाधीन तिमाही में सोने की कीमतों में भी सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो औसतन 2,338 डॉलर प्रति औंस रही। तिमाही के दौरान यह 2,427 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर भी पहुंच गई।

इसमें कहा गया, ओटीसी मांग में वृद्धि, केंद्रीय बैंकों की ओर से निरंतर खरीद, तथा ईटीएफ निकासी में कमी के कारण इस वर्ष दूसरी तिमाही में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। समीक्षाधीन तिमाही में वैश्विक स्वर्ण ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में सात टन की मामूली निकासी देखी गई।

डब्ल्यूजीसी की वरिष्ठ बाजार विश्लेषक लुईस स्ट्रीट ने कहा कि केंद्रीय बैंकों और ओटीसी बाजार की मजबूत मांग के कारण सोने की बढ़ती और रिकॉर्ड तोड़ने वाली कीमत सुर्खियों में रही। उन्होंने कहा, ‘‘.... भविष्य में सोने के लिए कुछ संभावित चुनौतियां हैं, लेकिन वैश्विक बाजार में भी बदलाव हो रहे हैं, जिससे सोने की मांग को समर्थन और बढ़ावा मिलेगा।’’ 

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट