लाइव न्यूज़ :

World Economic Forum 2023: सेमीकंडक्टर बाजार में 10 अरब डॉलर का निवेश, मंत्री वैष्णव ने कहा-अगले छह-सात साल में दोगुना होकर 1000 अरब डॉलर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 18:14 IST

World Economic Forum 2023: विश्व आर्थिक मंच-2023 की वार्षिक बैठक में ‘सेमीकंडक्टर आपूर्ति में झटकों से सबक’ पर आयोजित सत्र पर मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर की मांग वाला बाजार बहुत बड़ा है और अवसंरचना, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी को देखते हुए भारत में काफी संभावनाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिभाएं तैयार कर रहा हमारा विश्वविद्यालय तंत्र हमारी काफी मदद कर रहा है।सही दिशा में तराशने के लिए कई विश्वविद्यालयों से अनुबंध किया है।दुनियाभर का प्रमुख सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनने में काफी संभावनाएं देखते हैं।

दावोसः वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में भारी अवसरों के दोहन के लिए दुनिया में प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विन वैष्णव ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने इसके लिए 10 अरब डॉलर का निवेश किया है।

विश्व आर्थिक मंच-2023 की वार्षिक बैठक में ‘सेमीकंडक्टर आपूर्ति में झटकों से सबक’ पर आयोजित सत्र पर मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर की मांग वाला बाजार बहुत बड़ा है और अवसंरचना, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी को देखते हुए भारत में काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में प्रतिभाएं तैयार कर रहा हमारा विश्वविद्यालय तंत्र हमारी काफी मदद कर रहा है क्योंकि हमने प्रतिभा को सही दिशा में तराशने के लिए कई विश्वविद्यालयों से अनुबंध किया है।’’ सरकार की अपनी निवेश योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सरकार खुद इसमें 10 अरब डॉलर लगा रही है और उसने एक लंबी कार्ययोजना तैयार की है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम भारत में नवीनतम जरूरतें मिलाकर भी दुनियाभर का प्रमुख सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनने में काफी संभावनाएं देखते हैं। (इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में भी इसका उपयोग होता है।) हमें भरोसा है कि मांग काफी ऊंची रहने वाली है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘वृद्धि दर में भारी तेजी आने की उम्मीद के बीच यह उद्योग अगले छह-सात साल में दोगुना होकर 1,000 अरब डॉलर का होने वाला है।’’ वैष्णव ने यह भी कहा कि सरकार पर्यावरण पर भी सोच रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि नए कारखानों में हरित ऊर्जा की आपूर्ति हो। 

टॅग्स :विश्व आर्थिक मंच 2023अश्विनी वैष्णवभारत सरकारटेलीकॉमदावोस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम