लाइव न्यूज़ :

कोयले की ढुलाई दक्षता बढ़ाने के लिए 14 रेल परियोजनाओं पर काम जारी : सरकार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोयले की ढुलाई क्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए 22,067 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 14 रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

सरकार के इस कदम से कोयले के परिवहन में लगने वाले समय और लागत को कम करने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कोयला की ढुलाई क्षमता बढ़कर 41 करोड़ टन प्रति वर्ष होने की उम्मीद है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "स्वच्छ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कोयले की ढुलाई के लिए रेल परिवहन को अधिक विकसित करने पर काफी जोर दिया है।’’

मंत्रालय ने कहा कि झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में फैली इन परियोजनाओं के दायरे में 2,680 किलोमीटर का क्षेत्र शामिल होगा।

इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 22,067 करोड़ रुपये है। रेलवे के माध्यम से कोयले का परिवहन बेहतर संपर्क और पहुंच प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?