लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा- विलय और अधिग्रहण गतिविधियों में सुस्ती के बावजूद अक्टूबर में बढ़ा निजी इक्विटी निवेश

By भाषा | Updated: November 28, 2019 20:17 IST

ग्रांट थॉर्नटन इंडिया एलएलपी के निदेशक पंकज चोपड़ा ने कहा, "अक्टूबर 2019 में 3.7 अरब डॉलर के 72 पीई सौदे हुए। निजी इक्विटी निवेश की वृद्धि ने विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों में सुस्ती के प्रभाव को कम किया।"

Open in App
ठळक मुद्देअधिग्रहण एवं विलय (एमएंडए) गतिविधियों में सुस्ती के बावजूद अक्टूबर महीने में निजी इक्विटी निवेश बढ़कर करीब 3.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉरपोरेट कर में कटौती से पीई सौदों का मूल्य बढ़ा है।

अधिग्रहण एवं विलय (एमएंडए) गतिविधियों में सुस्ती के बावजूद अक्टूबर महीने में निजी इक्विटी निवेश बढ़कर करीब 3.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान 72 पीई सौदे हुए। ग्रांट थॉर्नटन की पीई डीलट्रेकर के मुताबिक, अक्टूबर 2018 की तुलना इस साल अक्टूबर महीने में निजी इक्विटी/उद्यम पूंजी सौदों में मात्रा और मूल्य के आधार पर क्रमश : 22 और 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉरपोरेट कर में कटौती से पीई सौदों का मूल्य बढ़ा है। कर कटौती से निवेशकों के रुख और विश्वास दोनों में सुधार आया है। अक्टूबर 2019 में सौदे का औसत आकार 5.2 करोड़ डॉलर रहा। सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 2.8 करोड़ डॉलर था।

ग्रांट थॉर्नटन इंडिया एलएलपी के निदेशक पंकज चोपड़ा ने कहा, "अक्टूबर 2019 में 3.7 अरब डॉलर के 72 पीई सौदे हुए। निजी इक्विटी निवेश की वृद्धि ने विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों में सुस्ती के प्रभाव को कम किया।"

जनवरी - अक्टूबर अवधि में दौरान , 28.02 अरब डॉलर के 666 पीई सौदे हुए। एक साल पहले की इसी अवधि में 17.99 अरब डॉलर के 683 सौदे दर्ज किए गए थे।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें