लाइव न्यूज़ :

विप्रो का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 27.7 प्रतिशत बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी विप्रो का बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27.7 प्रतिशत बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,326.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय 3.4 प्रतिशत बढ़कर 16,245.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 15,711 करोड़ रुपये थी।

बीते पूरे वित्त वर्ष यानी 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 10,796.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में 9,722.3 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आय 1.5 प्रतिशत बढ़कर 61,943 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 में 61,023.2 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?