लाइव न्यूज़ :

विप्रो का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 27.7 प्रतिशत बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी विप्रो का बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27.7 प्रतिशत बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय लेखा मानकों के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,326.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने आगामी तिमाहियों में वृद्धि की मजबूत रफ्तार कायम रहने का भरोसा जताया है।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 3.4 प्रतिशत बढ़कर 16,245.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 15,711 करोड़ रुपये थी।

विप्रो के कारोबार में मुख्य हिस्सा आईटी सेवाओं का रहता है। कंपनी ने कहा कि जून तिमाही में इस खंड में उसकी आय 219.5 करोड़ से 223.8 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद है। यह तिमाही दर तिमाही आधार पर दो से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी।

मार्च तिमाही में कंपनी की आईटी सेवाओं से आय 215.24 करोड़ डॉलर रही। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में 3.9 प्रतिशत अधिक है।

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक थेरी डेलपोर्ट ने कहा, ‘‘चौथी तिमाही में हमारी रफ्तार इससे पिछली तिमाही में दर्ज तेजी के जरिये हुई। हमने राजस्व में अच्छी वृद्धि दर्ज की। हमारे ऑर्डर भी अच्छे रहे।’’

डेलपोर्ट ने कहा कि इससे अगली तिमाही और अगले वित्त वर्ष का मंच तैयार हो गया है।

बीते पूरे वित्त वर्ष यानी 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 10,796.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में 9,722.3 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की परिचालन आय 1.5 प्रतिशत बढ़कर 61,943 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 में 61,023.2 करोड़ रुपये थी।

विप्रो के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जतिन दलाल ने कहा कि कंपनी के परिचालन मार्जिन में सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वृद्धि वेतनवृद्धि प्रभाव शामिल करने के बाद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें