लाइव न्यूज़ :

Narayanan Vaghul Passes Away: एसबीआई से करियर, 11 वर्षों तक आईसीआईसीआई के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रहे, 88 वर्ष की उम्र में निधन, जानें कौन थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2024 17:05 IST

Narayanan Vaghul Passes Away: चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देNarayanan Vaghul Passes Away: 2006 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।Narayanan Vaghul Passes Away: भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। Narayanan Vaghul Passes Away: 1981 में 44 साल की उम्र में बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने।

Narayanan Vaghul Passes Away: दिग्गज बैंकर एन वाघुल का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार दोपहर को निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 88 वर्ष के थे। वाघुल ने बैंकिंग उद्योग में कई शीर्ष पदों पर काम किया। उन्हें आईसीआईसीआई को एक सार्वजनिक वित्त संस्थान से एक निजी क्षेत्र के बैंक में बदलने का श्रेय दिया जाता है। वह 1985 से 11 वर्षों तक आईसीआईसीआई के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रहे। सूत्रों के अनुसार, कुछ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

सूत्रों के अनुसार, वाघुल का अंतिम संस्कार आज शाम को चेन्नई में होने की उम्मीद है। उन्हें 2006 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में एक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह 1981 में 44 साल की उम्र में बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने। हालांकि, उन्हें जल्द ही आईसीआईसीआई के सीएमडी के रूप में नियुक्त किया गया।

टॅग्स :ICICI BankमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?