लाइव न्यूज़ :

व्हाइटहैट जूनियर अपने ग्राहकों के लिए संगीत पाठ्यक्रम भी शुरू करेगी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई ऑडियो के जरिये कोडिंग और गणित की पढ़ाई प्रदान करने वाली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी व्हाइटहैट जूनियर अब भारत और अमेरिका में अपने मंच पर व्यावसायिक रूप से संगीत पाठ्यक्रम शुरू करेगी।

कंपनी ने पियानो और गिटार की ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए लगभग 800 संगीत शिक्षकों को शामिल किया है।

व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक एवं सीईओ करण बजाज ने कहा कि संगीत पाठ्यक्रम को व्यावसायिक तौर पर अभी परीक्षण के लिए सिमित ग्राहकों को ही पेश किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘हमारा ध्यान बच्चों की एक पीढ़ी का अलग-अलग श्रेणी पर ध्यान केंद्रित करने पर हैं। इसके लिए संगीत सबसे उचित है। हमारा मानना ​​है कि संगीत और कलाएं बच्चे के विकास के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। प्रौद्योगिकी के माध्यम से हम हर बच्चे की पहुंच को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संगीत शिक्षकों तक पहुंचना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा कि हमारी योजना भारतीय शिक्षकों के साथ भारत और अमेरिका में इस श्रेणी को शुरू करने की है। इसके तुरंत बाद लगभग दो सप्ताह के समय में हम ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में भी संगीत पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। ब्राज़ील और मेक्सिको में हम अपनी सेवाएं करीब छह सप्ताह बाद शुरू करेंगे।’

कंपनी ने कहा कि उसका संगीत पाठ्यक्रम की कीमत 3,299 रुपये से शुरू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार