लाइव न्यूज़ :

भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन 3-4 अक्टूबर को होगा आयोजित, शेख हसीना भी होंगी शामिल

By भाषा | Updated: October 1, 2019 15:08 IST

विश्व आर्थिक मंच का 33वां भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन ' भारत के लिए नवाचार : दक्षिण एशिया को मजबूती , दुनिया पर प्रभाव ' थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत और दक्षिण एशिया के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे।

Open in App

विश्व आर्थिक मंच के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शिकरत करेंगी। तीन - चार अक्टूबर को नई दिल्ली में होने जा रहे इस सम्मेलन में भारत सहित 40 देशों के 800 से ज्यादा नीति निर्माता, कंपनी जगत की शीर्ष हस्तियां और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

विश्व आर्थिक मंच का 33वां भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन ' भारत के लिए नवाचार : दक्षिण एशिया को मजबूती , दुनिया पर प्रभाव ' थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत और दक्षिण एशिया के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे।

शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस . जयशंकर , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी , वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी भाग लेंगे।

एक विज्ञप्ति में कहा गया , " इस दो दिवसीय बैठक में सरकार , निजी क्षेत्र , शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। यह बैठक दक्षिण एशिया में चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी लाने और क्षेत्र की युवा आबादी का अधिकतम लाभ उठाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।"

इसमें 40 देशों से 800 से ज्यादा दिग्गज लोग शामिल हो रहे हैं और इस बैठक में प्रौद्योगिकी पर जोर दिया जाएगा। 

टॅग्स :एनडीए सरकारबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित