लाइव न्यूज़ :

वॉल्वो कार ने भारत में अर्धवार्षिक खुदरा बिक्री में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

By भाषा | Updated: July 9, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वोल्वो कार इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसकी खुदरा बिक्री साल की पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 52 प्रतिशत बढ़कर 713 इकाई हो गई।

स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने वर्ष 2020 की जनवरी-जून की अवधि में 469 कारों की बिक्री की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोल्वो की मध्यम आकार वाली लक्ज़री एसयूवी एक्स सी 60 ने इसमें सबसे ज्यादा योगदान दिया, जो साल की पहली छमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा।

कंपनी वर्ष के शेष भाग में अधिक मजबूत विकास के बारे में आश्वस्त और सकारात्मक है क्योंकि उसने इस साल के अंत में देश में अपनी पहली पूर्ण-इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्स सी 40 रिचार्ज लॉन्च करने की घोषणा की है।

इसके अलावा, कंपनी की योजना वर्ष 2021 की दूसरी छमाही में अपनी प्रीमियम सेडान एस 90 और एक्स सी 60 के पेट्रोल संस्करण पेश करने की है।

वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ने कहा, “बेहद निराशाजनक उपभोक्ता भावना के दौर में महंगे लग्जरी वाहन में 52 प्रतिशत की वृद्धि और बाजार में भारी कोविड प्रतिबंधों से पता चलता है कि भारतीय उपभोक्ता का वोल्वो ब्रांड में अटूट विश्वास है।”

वोल्वो ने वर्ष 2007 में भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज की और मौजूदा समय में 25 डीलरशिप के माध्यम से अपने उत्पादों का विपणन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?