लाइव न्यूज़ :

वोल्वो कार ने दो मॉडल एस90, एक्ससी60 पेश किए

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर वोल्वो कार इंडिया ने मंगलवार को दो मॉडल एस90 और एक्ससी 60 पेश किए।

नयी एस90 बी5 इंस्क्रिप्शन सेडान और एक्ससी60 बी5 इंस्क्रिप्शन एसयूवी में 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 1,969 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है।

दोनों मॉडलों की शोरूम कीमत 61.9 लाख रुपये है।

वोल्वो कार इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, "हमने इस साल तीन तिमाहियों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे हमपर ग्राहकों के विश्वास का पता चलता है। इससे हमें नयी कारों के साथ 2022 की शुरुआत से पहले एक सही नींव रखने में मदद मिली है।"

उन्होंने नये मॉडल का अनावरण करते हुए कहा, "पेट्रोल में स्थानांतरित होने के बाद, हम इलेक्ट्रिक की ओर स्थानांतरित होने की योजना बना रहे हैं। पहली बैटरी-इलेक्ट्रिक कार 2022 में पेश की जाएगी, जो कि 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की हमारी योजना के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?