लाइव न्यूज़ :

वोल्टास का शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़कर 122 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त एयर कंडीशनिंग और इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता वोल्टास लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि जून 2021 को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 49.73 प्रतिशत बढ़कर 122.44 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा समूह की कंपनी वोल्टास ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि पिछले वित्तवर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसने 81.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 36.34 प्रतिशत बढ़कर 1,860.17 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 1,364.34 करोड़ रुपये थी।

वोल्टास ने अपने परिणाम बाद के बयान में कहा, “30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए समूह के परिचालन और वित्तीय परिणाम लॉकडाउन के प्रभावित हुए हैं।

वोल्टास का कुल खर्च पहले के 1,245.13 करोड़ रुपये से 33.44 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 1,661.53 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल