लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन ने उतारी नई टिगुआन एसयूवी, कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:38 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स ने मंगलवार को अपनी पांच सीटों की टिगुआन एसयूवी का ‘फेसलिफ्ट’ संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी ने यहां आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार से कार की बुकिंग शुरू करने की भी घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इस मॉडल की डिलिवरी अगले साल जनवरी मध्य से होगी।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने कहा, ‘‘इस कार को कंपनी की औरंगाबाद इकाई में स्थानीय रूप से असेंबल किया गया है। नयी टिगुआन विश्वस्तर पर प्रसिद्ध एमक्यूबी मंच पर आधारित है। इसे ‘एलिगेंस’ वैरिएंट में पेश किया जा रहा है जो ग्राहकों को उनके पैसे की पूरी कीमत प्रदान करेगी। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ‘‘फॉक्क्सवैगन टिगुआन दुनियाभर में हमारी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी कार है। यह मॉडल स्टाइल, प्रदर्शन के साथ-साथ सुरक्षा का एक शानदार संयोजन उपलब्ध कराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर