लाइव न्यूज़ :

Vodafone Idea VIL: मुख्य नियामकीय और कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी पी बालाजी ने दिया इस्तीफा, नए साल में वोडाफोन आइडिया को बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2024 12:24 IST

Vodafone Idea VIL: ‘‘वोडाफोन आइडिया ने मुझे नौ साल से अधिक सेवा का अवसर दिया है और मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने मिलकर जो काम किया है उसने कंपनी में बदलाव लाने में मदद की है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने यह नियामकीय सूचना के साथ यह पत्र साझा किया है।व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। तत्काल प्रभाव से कंपनी की सेवाओं से इस्तीफा देना चाहूंगा।

Vodafone Idea VIL: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) के मुख्य नियामकीय एवं कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी पी बालाजी ने इस्तीफा दे दिया है। बीएसई को बुधवार को भेजी सूचना में वोडाफोन आइडिया ने कहा कि बालाजी 10 जनवरी, 2024 से कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी के पद पर नहीं रहेंगे।

अपने इस्तीफे में बालाजी ने लिखा, ‘‘वोडाफोन आइडिया ने मुझे नौ साल से अधिक सेवा का अवसर दिया है और मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने मिलकर जो काम किया है उसने कंपनी में बदलाव लाने में मदद की है।’’ कंपनी ने यह नियामकीय सूचना के साथ यह पत्र साझा किया है।

बालाजी ने आगे कहा कि अपने जीवन के इस मोड़ पर वह वीआईएल के बाहर व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तत्काल प्रभाव से कंपनी की सेवाओं से इस्तीफा देना चाहूंगा। अगर कंपनी मुझे जल्द से जल्द मेरी जिम्मेदारियों से मुक्त कर देती है और अनुबंध संबंधी नोटिस अवधि की बाध्यता समाप्त कर देती है, तो मैं आभारी रहूंगा।’’

टॅग्स :Vodafone Ideaसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?