लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने उत्तर प्रदेश पूर्व सर्किल में चुनिंदा पोस्टपेड प्लान के दाम 50 रुपये बढ़ाए

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया ने उत्तर प्रदेश पूर्व सर्कल में चुनिंदा पोस्टपेड प्लान के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को 598 रुपये के प्लान के लिए अब 649 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। इसी तरह 749 रुपये वाला प्लान अब 799 रुपये का होगा।

इस संबंध में वोडाफोन आइडिया को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।

कंपनी की ओर से शुल्क दरों में यह बढ़ोत्तरी करीब एक साल बाद की गयी है। पिछले साल दिसंबर के आसपास वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने शुल्क दर में 50 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की थी।

विशेषज्ञों ने दिवाली बाद दूरसंचार दरें बढ़ाने विशेषकर वोडाफोन आइडिया की ओर से दाम बढ़ाए जाने की संभावना जतायी थी। कर्ज के बोझ से दबी वोडाफोन आइडिया को डेटा सेवाओं के लिए सात से आठ गुना दाम बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है।

भारती एयरटेल भी दरें बढाने के लिए दबाव बना रही है, ताकि प्रति उपयोक्ता हर माह 200 से 300 रुपये की औसत आय कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट