लाइव न्यूज़ :

गलाकाट प्रतिस्पर्धा  के बीच कॉल और डेटा शुल्क, वोडाफोन आइडिया ने कहा-नए टैरिफ प्लान नई सेवाएं नहीं हैं

By भाषा | Updated: August 12, 2020 17:49 IST

वीआईएल के तरजीही प्लान पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सवाल उठाने के बाद अपने जवाब में कंपनी दलील दी कि नए टैरिफ प्लान नए सेवाएं नहीं हैं। वीआईएल ने ट्राई के इस तर्क को नकारा कि उच्च गति की पेशकश करने वाली रेडएक्स योजना के बारे में अलग से सूचना देनी चाहिए ताकि उसके विभिन्न पहलुओं की जांच की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘यह एक नई सेवा नहीं है और सेवा पहले जैसी है... एक नया टैरिफ प्लान का अर्थ एक नई सेवा नहीं है।’’ वोडाफोन ने उसके जैसे परिचालकों को पेश आ रही वित्तीय परेशानियों का जिक्र भी किया। कीमतों को कम करने के साथ ही नेटवर्क विस्तार के लिए लगातार निवेश करने की दोहरी मार का सामना करने को मजबूर है।

नई दिल्लीः वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने ‘तरजीही अनुभव के लिए अधिक भुगतान’ पर आधारित अपने प्लान को सही ठहराते हुए कहा है कि उसे गलाकाट प्रतिस्पर्धा के बीच कॉल और डेटा शुल्क में लगातार कमी व निवेश करते रहने के दोहरे जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

वीआईएल के तरजीही प्लान पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सवाल उठाने के बाद अपने जवाब में कंपनी दलील दी कि नए टैरिफ प्लान नए सेवाएं नहीं हैं। वीआईएल ने ट्राई के इस तर्क को नकारा कि उच्च गति की पेशकश करने वाली रेडएक्स योजना के बारे में अलग से सूचना देनी चाहिए ताकि उसके विभिन्न पहलुओं की जांच की जा सके।

वीआईएल ने ट्राई को दिए अपने जवाब में कहा, ‘‘यह एक नई सेवा नहीं है और सेवा पहले जैसी है... एक नया टैरिफ प्लान का अर्थ एक नई सेवा नहीं है।’’ वोडाफोन ने उसके जैसे परिचालकों को पेश आ रही वित्तीय परेशानियों का जिक्र भी किया। कंपनी ने कहा कि वह कीमतों को कम करने के साथ ही नेटवर्क विस्तार के लिए लगातार निवेश करने की दोहरी मार का सामना करने को मजबूर है।

वीआईएल द्वारा ट्राई को भेजे जवाब की एक प्रति पीटीआई-भाषा ने देखी है। इस संबंध में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को भेजे गए ई-मेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। वीआईएल ने नियामक से आग्रह किया कि वह निष्पक्ष रूप से किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सेवा गुणवत्ता और अन्य सामग्रियों पर ध्यान से विचार करे।

वीआईएल ने कहा, ‘‘टैरिफ प्लान का मकसद है कि ग्राहक कुल मिलाकर बेहतर अनुभव करें और हम सम्मानपूर्वक कहना चाहते हैं कि प्रश्न का प्रारंभ बिंदु यह नहीं हो सकता है: ग्राहकों को रेडएक्स चुनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह उपभोक्ताओं द्वारा साझा की गई भावना नहीं है।’’

ट्राई ने कंपनी से पूछा था कि क्या गैर रेडएक्स (गैर-प्राथमिकता) ग्राहकों के लिए सेवाओं में कोई गिरावट आई है, जिससे उन्हें इंटरनेट तक पहुंच प्राप्त करने के लिए रेडएक्स योजना का चयन करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। 

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडियादिल्लीएयरटेलरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?