लाइव न्यूज़ :

विक्रम सोलर ने एनटीपीसी के लिये 140 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी सौर ऊर्जा कंपनी विक्रम सोलर ने सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के लिये उत्तर प्रदेश के कानपुर में 140 मेगावाट क्षमता की सौर बिजली परियोजना चालू की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कानपुर के बिल्हौर में 700 एकड़ में फैली, 140 मेगावाट की इस सौर परियोजना में 33/132 केवी के स्विचयार्ड (सबस्टेशन) भी शामिल है। इस परियोजना से सालाना 31.9 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है जिससे करीब 1,45,662 घरों को बिजली मिल सकेगी।

परियोजना का विकास एनटीपीसी ने किया है। कंपनी ने यह परियोजना प्रतिस्पर्धी बोली में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी से हासिल किया था।

विक्रम सोलर को यह परियोजना पूर्ण रूप से तैयार करने का ठेका मिला था।

कंपनी के अनुसार यह विक्रम सोलर और एनटीपीसी दोनों लिये उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण परियोजना है। यह राज्य में स्थापित अबतक की सबसे बड़ी क्षमता की परियोजना है।

विक्रम सोलर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, साईंबाबा वटुकुरी ने कहा, “...इस परियोजना से भारत की हरित ऊर्जा क्रांति को गति मिलेगी। भारत में सौर ऊर्जा के उत्पादों को अपनाने में तेजी से वृद्धि के लिए हम अपने ग्राहकों को नई तकनीक से युक्त बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद और प्रदर्शन-आधारित समाधान प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद समय सीमा से पहले परियोजना को पूरा किया गया है और इसका श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाली टीम को जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?