लाइव न्यूज़ :

भारत लौट सकता है विजय माल्या, संपत्ति जब्त होने का है डर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 07:58 IST

 धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या भारत आना चाहता है। खबर के अनुसार भारत वापस आने के संबंध में माल्या 2महीने पहले ही संकेत दे चुका है।

Open in App

 धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या भारत आना चाहता है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार भारत वापस आने के संबंध में माल्या 2महीने पहले ही संकेत दे चुका है। ऐसे में इन दिनों माल्या की संपत्ति की भारत में जांच चल रही है, ये जांच एजेंसियों द्वारा अटैच्ड है। कहा जा रहा है जांच ऐजेंसी इसकी संपत्ति को जब्त करने की कोशिश कर सकती हैं।

 ऐसे में माल्या इस डर से भारत वापस आ सकता है। हाल ही में माल्या के जेल को लेकर किए गए सवाल  खड़े किए थे। जिसके बाद ब्रिटेन की कोर्ट में भारत की ओर से जेल के अंदर को एक वीडियो पेश किया गया है। जिसके बाद अब , जहां प्रत्यर्पण के बाद माल्या को रखने की योजना है।

वहीं, कहा जा रहा है कि  नये कानून के तहत एक बार अपराधियों की संपत्ति जब्त हो जाएगी, तो उसे दोबारा छुड़ाया नहीं जा सकेगा। यही कारण है कि माल्या देश वापस आकर संपत्ति बचाना चाहता है। वहीं, मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को मामले में अगली सुनवाई की तारीख तीन सितंबर को तय की है. दरअसल, 9,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण के कथित धोखाधड़ी के मामले में कुछ और लोगों ने खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध किया है, जिसके मद्देनजर अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ा दी है 

जेल में व्यवस्था

माल्या के जेल को लेकर किए गए सवाल पर बताया गया है कि जेल में हवा , रोशनी और खिड़की दी गई है।  बैरक 12 में आंगन है, जिससे कैदियों को सूरज की सीधी रोशनी भी मिलती है। इतना ही नहीं इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। साथ ही सेल के बाद 24 घंटे पुलिसबल की तैनाती रहती है।

 बैरक की हर सेल में आमतौर पर 10 से 15 कैदियों को रखा जाता है। वहीं, कैदियों की 24 घंटे में चार बार खान-पान उपलब्ध कराया जाता है। सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच नाश्ता दिया जाता है, दोपहर में भोजन दिया जाता है, शाम में 4.30 बजे के करीब स्नैक्स दिया जाता है और शाम में 7 बजे रात का भोजन दिया जाता है।

टॅग्स :विजय माल्याबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम