लाइव न्यूज़ :

सतर्क रहते हुये 2021 के लिये वृद्धि योजनाओं पर अमल कर रहा वाहन उद्योग

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी वाहन उद्योग के लिये त्रासद रहा साल 2020 समाप्त हो चुका है। हालांकि, अभी भी बाजार पर आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं समेत कई चुनौतियों का असर जारी रहेगा, लेकिन कई वाहन कंपनियां 2021 में वृद्धि की अपनी योजनाओं में तेजी लाने पर काम कर रही हैं।

किआ मोटर्स उत्पादन को तेज करने का प्रयास कर रही है, तो टोयोटा का जोर बाजार में नये उत्पाद पेश करने पर है। हुंदै ऐसे नवोन्मेषों पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बना रही है, जो बाजार के लिये पहला व नया हो।

किआ मोटर्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कोख्युन शिम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम नये साल में किआ के कारों की बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिये अपने विनिर्माण संयंत्र में तीन पारियों में काम करेंगे। हम एक सहज, सुरक्षित और अतुलनीय ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिये कोविड-19 के बाद के डिजिटल संसार में अपने नेटवर्क के साथ अपने 'फिजिटल' मॉडल को मजबूत करेंगे।’’

कंपनी का आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में विनिर्माण संयंत्र है, जिसकी क्षमता लगभग तीन लाख इकाई प्रति वर्ष की है।

शिम ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने 2020 में दो नये खंडों में सफलतापूर्वक प्रवेश किया और अभी देश में अपने पहले उत्पाद उतारने के सिर्फ 16 महीनों के भीतर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है।

इसी तरह, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने कहा कि 2021 में बढ़ी हुई मांग और ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिये कंपनी ने एक स्थायी और चरणबद्ध तरीके से अपने उत्पाद लाइन-अप का विस्तार करने की योजना बनायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मध्य से दीर्घकालिक रणनीति के रूप में आवागमन के वैकल्पिक समाधानों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे, जैसे कि इलेक्ट्रिक वाहन।’’

हुंदै की योजनाओं पर कंपनी एमडी एवं सीईओ एसएस किम ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ हम अपनी योजनाओं पर कायम रहेंगे और तकनीकी रूप से श्रेष्ठ व उद्योग के लिये प्रथम नवाचारों के साथ अपने नेतृत्व को मजबूत करेंगे।’’

इसी तरह, टाटा मोटर्स के एमडी एवं सीईओ गुंतर बुत्शेक ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों को खुश करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम सुरक्षा, दक्षता, गुणवत्ता और आराम के लिये प्रासंगिक उत्पादों को पेश करके ग्राहकों की गतिशीलता की नयी जरूरतों को व्यापक रूप से संबोधित करते हैं।’’

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (विपणन व बिक्री) राजेश गोयल ने कहा कि संचालन में सफलतापूर्वक सुधार के बाद कंपनी के उत्पादन की मात्रा में तेजी आयी है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडज्ञ) के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि मौजूदा चुनौतियों के बावजूद वाहन उद्योग अब रोमांचक समय में प्रवेश करने की कगार पर है, क्योंकि भारत एक बार फिर से यात्री वाहन खंड में वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने के लिये अपनी गति बढ़ायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर