लाइव न्यूज़ :

वेदांता के तेल एवं गैस कारोबार प्रमुख अजय दीक्षित ने पद छोड़ा, कंपनी ने कहा- कार्यकाल समाप्त हुआ

By भाषा | Updated: May 19, 2020 04:36 IST

सुधीर माथुर के इस्तीफे के बाद वह केयर्न इंडिया के सीईओ बने थे। वेदांता ने दिसंबर 2011 में केयर्न इंडिया का अधिग्रहण किया। कंपनी के पहले सीईओ राहुल धीर ने अगस्त 2012 में पद छोड़ा था जबकि उनके बाद आये पी एलांगो ने मई 2014 में इस्तीफा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले, वह वेदंता के एल्युमीनियम और बिजली कारोबार के कार्यवाहक सीईओ थे। कंपनी राजस्थान के बाड़मेर में देश का सबसे बड़े तेल एवं गैस फील्ड का परिचालन करती है।

नयी दिल्ली: उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लि. की तेल एवं गैस इकाई केयर्न के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय दीक्षित ने पद छोड़ने का निर्णय किया है। खनन कंपनी ने आठ साल पहले केयर्न का अधिग्रहण किया, तब से दीक्षित पांचवें सीईओ है, जो पद छोड़ रहे हैं। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार दीक्षित को केयर्न ऑयल एंड गैस का सीईओ पिछले साल अप्रैल के मध्य में बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और उन्होंने सेवा विस्तार नहीं लेने का फैसला किया है। हालांकि कंपनी ने कहा कि 61 साल के दीक्षित का 5 साल का अनुबंध मई 2020 में समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वह जा रहे हैं।

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘अजय कुमार दीक्षित केयर्न ऑयल एंड गैस के सीईओ पद से हट रहे हैं क्योंकि उनका अनुबंध 31 मई 2020 को समाप्त हो रहा है।’’ एक तरफ कंपनी दीक्षित के जाने का कारण उनका कार्यकाल समाप्त होना बता रही है, वहीं सूत्रों का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों को इसकी जानकारी सोमवार को ही लगी। उन लोगों का कहना है कि अगर अनुबंध सामान्य प्रक्रिया के तहत समाप्त हो रहा था तब प्रबंधन उनके उत्तराधिकार की घोषणा करती।

केयर्न में सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल है। दीक्षित ने कहा, ‘‘वह कंपनी से 31 मई 2020 को सेवानिवृत्त होंगे।’’ दीक्षित का कंपनी के प्रमुख का कार्यकाल एक साल से कुछ ही अधिक रहा। कंपनी राजस्थान के बाड़मेर में देश का सबसे बड़े तेल एवं गैस फील्ड का परिचालन करती है। इससे पहले, वह वेदंता के एल्युमीनियम और बिजली कारोबार के कार्यवाहक सीईओ थे।

सुधीर माथुर के इस्तीफे के बाद वह केयर्न इंडिया के सीईओ बने थे। वेदांता ने दिसंबर 2011 में केयर्न इंडिया का अधिग्रहण किया। कंपनी के पहले सीईओ राहुल धीर ने अगस्त 2012 में पद छोड़ा था जबकि उनके बाद आये पी एलांगो ने मई 2014 में इस्तीफा दिया। तीसरे सीईओ मयंक अशर ने मई 2016 में पद छोड़ा था। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स