लाइव न्यूज़ :

वेदांता रिसोर्सेज ने 2019-20 में भारत के सरकारी खजाने में 34,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने कहा है कि उसने 2019-20 में भारत में सरकारी खजाने में 4.66 अरब डॉलर या 34,018 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

वेदांता रिसोर्सेज की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर वित्त वर्ष के दौरान उसने विभिन्न देशों में सरकारी खजाने में 4.7 अरब डॉलर या 34,310 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘पारदर्शिता की अपनी प्रतिबद्धता के तहत हम पांचवीं कर पारदर्शिता रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकारी खजाने में हमारा योगदान 4.7 अरब डॉलर रहा है, जो हमारे एकीकृत कारोबार का 40 प्रतिशत है।’’

कंपनी का ज्यादातर योगदान भारत में रहा है क्योंकि यहीं समूह का अधिकांश कारोबारी परिचालन है।

कंपनी ने इस दौरान छत्तीसगढ़, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गोवा और कर्नाटक को बॉक्साइट, सीसा-जस्ता, लौह अयस्क, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के खनन के आधार पर 139.8 करोड़ डॉलर या 10,205 करोड़ रुपये दिए हैं।

पिछले सात साल के दौरन वेदांता ने सरकारी खजाने में 46.4 अरब डॉलर या 3,38,720 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जो उसके एकीकृत कारोबार का 39 प्रतिशत बैठता है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सात साल में किसी कंपनी द्वारा दिया गया यह सबसे बड़ा योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?