लाइव न्यूज़ :

Vedanta Limited: वेदांता पर 920385745 रुपये का जुर्माना और 100000000 रुपये का हर्जाना?, सीमा शुल्क प्राधिकरण ने क्यों लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 17:15 IST

Vedanta Limited: कंपनी को तूतीकोरिन के सीमा शुल्क आयुक्त के कार्यालय से एक नोटिस मिला, जिसमें 92,03,85,745 रुपये के जुर्माने और 10,00,00,000 रुपये के हर्जाने के साथ सीमा शुल्क तथा लागू ब्याज की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवेदांता लिमिटेड ने कहा कि इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं होगा। वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की एक अनुषंगी कंपनी है।वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह आदेश उसे मंगलवार आठ अक्टूबर को मिला।

Vedanta Limited: वेदांता पर सीमा शुल्क प्राधिकरण ने 92.04 करोड़ रुपये का जुर्माना और 10 करोड़ रुपये का हर्जाना लगाया है। वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह आदेश उसे मंगलवार आठ अक्टूबर को मिला। कंपनी ने कहा, ‘‘ कंपनी को तूतीकोरिन के सीमा शुल्क आयुक्त के कार्यालय से एक नोटिस मिला, जिसमें 92,03,85,745 रुपये के जुर्माने और 10,00,00,000 रुपये के हर्जाने के साथ सीमा शुल्क तथा लागू ब्याज की मांग की गई है।’’ वेदांता लिमिटेड ने कहा कि इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर कोई असर नहीं होगा। आगे की काईवाई पर जल्द फैसला किया जाएगा। वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की एक अनुषंगी कंपनी है।

गूगल को प्रतिस्पर्धा-रोधी ‘खरीदारी’ में 2.4 अरब यूरो के जुर्माने के खिलाफ अंतिम अपील में मिली हार

गूगल को प्रतिस्पर्धा-रोधी खरीदारी मामले में यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा उस पर लगाए गए 2.4 अरब यूरो के जुर्माने के खिलाफ अंतिम अपील में हार का सामना करना पड़ा है। यह जुर्माना खोज परिणामों में प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अपनी खुद की खरीदारी सिफारिशों को अवैध लाभ देने के कारण लगाया गया था।

कंपनियों को अनुचित तरीके से कीमतों को नियंत्रित करने या एकाधिकार से रोकने के प्रयासों को प्रतिस्पर्धा रोधी या एंटी ट्रस्ट कहते हैं। यूरोपीय संघ के न्यायालय ने मंगलवार को निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। इसमें ईयू के शीर्ष प्रतिस्पर्धा रोधी प्रवर्तक यूरोपीय आयोग द्वारा लगाए गए 2.4 अरब यूरो (2.7 अरब अमेरिकी डॉलर) के जुर्माने के खिलाफ कंपनी की अपील को खारिज कर दिया गया।

न्यायालय ने बयान में कहा, ‘‘न्यायालय अपील को खारिज करता है और इस प्रकार निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखता है।’’ गूगल ने बयान में कहा कि वह न्यायालय के निर्णय से निराश हैं, जो कुछ खास तथ्यों पर आधारित है। कंपनी ने कहा कि उसने 2017 में आयोग के निर्णय का अनुपालन करने के लिए बदलाव किए थे।

टॅग्स :Vedanta Groupशेयर बाजारshare bazarCustoms DepartmentVedanta Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?