लाइव न्यूज़ :

यूपी को Jio मय बनाने के लिए मुकेश अंबानी इन्वेस्ट करेंगे 10 हजार करोड़

By स्वाति सिंह | Updated: February 21, 2018 17:53 IST

Mukesh Ambani Live Form UP : उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' में दुनियाभर के 50 हजार से ज्यादा बिजनेसमैन शामिल हुए हैं। यहां मुकेश अंबानी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी बात है कि आप जैसा कर्मयोगी यहां के मुख्यमंत्री हैं।'

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी:  लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' (यूपीआईएस) में उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचें हैं। इस समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इस समारोह में सीएम योगी समेत दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। दो दिवसीय समिट में दुनियाभर के 50 हजार से ज्यादा बिजनेसमैन शामिल हुए हैं। इस समारोह में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो के यूपी मे सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी बात है कि आप जैसा कर्मयोगी यहां के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, और हम इस सपने को जरूर पूरा करेंगे।

LIVE: PM मोदी ने UP इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन, अंबानी-अडानी प्रदेश में करेंगे बड़ा निवेश

क्या रही उद्योगपति मुकेश अंबानी घोषणाएं-

मुकेश अंबानी ने इस समारोह के दौरान घोषणाएं की।  उन्होंने कहा 'मेरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत का पहला डिजिटल क्षेत्र में विकसित करेगी। आगे उन्होंने कहा 'रिलायंस  10,000 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करेगी।  इसमें उनके ग्लोबल सहयोगी भी उनकी मदद करेंगें।  उन्होंने कहा 'यह देश का पहला एकीकृत डिजिटल औद्योगिक क्षेत्र होगा, और इस परियोजना में निवेश के लिए रिलायंस को कई वैश्विक तकनीकी कंपनियों से प्रस्ताव मिला है।' 

उन्होंने ने कहा, 'कुछ ही हफ्तों में 20 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों ने हमारे साथ इन्वेस्टमेंट के लिए इच्छा जाहिर करी है। इनमें सिस्को, सीमेंस, एचपी, डेल, नोकिया और एनवीडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।' उन्होंने बताया कि चीन को जो अपने  मैन्युफैक्चरिंग रेवोल्यूशन से मिला है। वह भारत को उससे भी ज्यादा जल्दी और तेजी से औद्योगिक क्रांति से मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हम हर किसान, अस्पताल, कारोबारियों को डिजिटल इंडिया से जोड़ेंगे। पीएम नामामि गंगा मिशन में भी हम अपना योगदान देंगे। जियो यूपी में अगले 3 साल में 10 हजार करोड़ निवेश करेगा। उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि यूपी का हर नौजवान स्मार्ट नौजवान बने। ' जियो के यूपी मे सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी बात है कि आप जैसा कर्मयोगी यहां के मुख्यमंत्री हैं।

इस समित की साझेदारी फिनलैंड, नीदरलैंड्स, जापान, चेक गणराज्य, थाइलैंड, स्लोवाकिया और मॉरीशस की पहचान इस समिट के लिए  देशों के तौर पर की गई है। वहीं, 22 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सम्मेलन के समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :मुकेश अंबानीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया