लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 5 जनवरी को मुंबई जाएंगे सीएम योगी, निवेश के लिए इन सात बड़े शहरों में मंत्रियों का समूह करेगा ‘रोड शो’, जानें शेयडूल

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 28, 2022 18:45 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने वाले ‘यूपी ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट-2023’ के सिलसिले में मंत्रियों के समूह के विदेश दौरे से लौटने के बाद राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अब अपने देश के निवेशकों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देपांच जनवरी से 23 जनवरी 2023 तक देश के सात बड़े शहरों में रोड शो करेगा.16 देशों से 7.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाया था.घरेलू निवेशकों के लिए रोड शो आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

लखनऊः देश की औद्योगिक नगरी में रह रहे बड़े औद्योगिक घरानों के प्रमुखों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल के पहले सप्ताह में 5 जनवरी को में मुंबई जायंगे. मंत्रियो के विदेशी दौरों के बाद अब घरेलू निवेशकों को साधने की कवायत के तहत मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रदेश के मंत्रियों का समूह देश के 07 बड़े शहरों में रोड शो करने जा जाएगा.

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में बड़े उद्योग समूहों से भेंट कर उन्हें यूपी में निवेश का आमंत्रण देंगे, जबकि अन्य 6 शहरों के लिए मंत्रियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मत है कि यूपी को औद्योगिक निवेश के ''ड्रीम डेस्टिनेशन'' के रूप में उभारने में मुंबई के बड़े उद्योगपति मददगार साबित होंगे.

उनके उत्तर प्रदेश में निवेश करने में रुचि लेने से देश के अन्य राज्यों के बड़े उद्योगपति यूपी में निवेश करने के लिए आगे आएंगे. इसी सोच के तहत सीएम योगी के मुंबई जाने का कार्यक्रम मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक विकास विभाग के वरिष्ठ अफसरों के साथ सोमवार को हुई बैठक में तैयार किया गया. इस कार्यक्रम के तहत नए वर्ष में 05 जनवरी को मुंबई रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मुंबई में टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिन्द्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, बॉम्बे डाइंग, ब्रिटानिया, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और एशियन पेंट्स समूह के अलावा बैंकिग सेक्टर और फिल्म जगत की हस्तियों से भी मिलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले भी वर्ष 2020 में औद्योगिक निवेश को लेकर ही मुंबई गए थे.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस यात्रा के दौरान बीएसई में लखनऊ नगर निगम के बांड की लिस्टिंग के साथ यूपी के नगरीय विकास में नए युग की शुरुआत हुई थी. इसके अलावा नोएडा में फिल्म सिटी बनाए जाने का भी फैसला हुआ था. उद्योग विभाग के अफसरों के अनुसार अब फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई जा रहे है.

मुंबई में वह मुख्यमंत्री शिंदे से भी मिलेंगे और उन्हें अगले साल फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता देंगे. लखनऊ  में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सीएम योगी ने दस लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य तय किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में उद्योगपतियों को निवेश का आमंत्रण देने के लिए देश के सात राज्यों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के रोड़ शो का कार्यक्रम तय किया गया है.

योगी और उनके मंत्रियों के रोड शो का कार्यक्रम: 

मुंबई रोड शो (05 जनवरी) : मुंबई की टीम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। औद्योगिक विकास मंत्री  नन्दगोपाल नन्दी और स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी इस समूह में शामिल हैं.

चेन्नई रोड शो (09 जनवरी): यहां निवेशकों से भेंट करने वाली टीम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा स्वतंत्र प्रभार मंत्री मंत्री असीम अरुण व नितिन अग्रवाल शामिल हैं.

नई दिल्ली रोड शो (13 जनवरी): औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल नन्दी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और नगरीय विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा और स्वतंत्र प्रभार मंत्री सन्दीप सिंह दिल्ली में उद्योग जगत से भेंट कर निवेश का आमंत्रण देंगे.

कोलकाता (16 जनवरी): कोलकाता की टीम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल शामिल हैं.

हैदराबाद रोड शो (18 जनवरी): हैदराबाद में भारतीय उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देने जा रही टीम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्राविधिक शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण सक्सेना शामिल हैं.

अहमदाबाद रोड शो (20 जनवरी): गुजरात के अहमदाबाद में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र प्रभार मंत्री जयेंद्र प्रताप और राज्य मंत्री जसवंत सैनी शामिल हैं.

बेंगलुरु रोड शो (23 जनवरी): बेंगलुरु में निवेशकों को आमंत्रण देने जा रही टीम में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण शामिल हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPलखनऊकर्नाटकदिल्लीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?