लाइव न्यूज़ :

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2026 18:44 IST

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्‍लत नहीं है और जो कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश अग्रवाल ने बताया कि गैस की बाधा से पेठा कारोबार पर जबरदस्त असर पड़ा। कुछ इकाइयों के पास गैस बची है और उसी से उत्पादन किया जा रहा है।मजदूरों को भी काम मिलना बंद होने लगा है तथा उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।

आगराः व्यावसायिक एलपीजी गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट मंडराने लगा है और गैस आधारित पेठा इकाइयां करीब-करीब बंदी के कगार पहुंच गई हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने शनिवार को यह दावा किया। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि गैस की कोई किल्‍लत नहीं है और जो कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि गैस की बाधा से पेठा कारोबार पर जबरदस्त असर पड़ा। उन्‍होंने बताया कि पेठा इकाइयां बंद होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ इकाइयां तो पूरी तरह से बंद हो गई हैं जबकि कुछ इकाइयों के पास गैस बची है और उसी से उत्पादन किया जा रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि यदि गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं होगी तो बाकी इकाइयां भी जल्दी बंद हो जाएंगी। कारोबारियों ने कहा कि गैस की किल्लत से व्यापार पर भारी असर भी पड़ रहा है, इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को भी काम मिलना बंद होने लगा है तथा उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।

उन्‍होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति में तेजी लाए जाए जिससे पेठा उद्योग के बचाया जा सके। हालांकि जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कहा था कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारईरानएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?