लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में थोक मुद्रास्फीति जून में रिकॉर्ड 7.3 प्रतिशत पर पहुंची

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 जुलाई (एपी) अमेरिका में थोक मुद्रास्फीति जून में एक प्रतिशत बढ़ी और पिछले 12 महीने की तुलना में रिकॉर्ड 7.3 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

श्रम विभाग ने बुधवार को कहा कि जून में उत्पादक कीमत सूचकांक बढ़ा है। यह ग्राहकों के पास सामान पहुंचने से पहले महंगाई दर को मापता है। इससे पहले, मई में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

जून में सूचकांक में वृद्धि जनवरी में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सर्वाधिक है।

आंकड़े के अनुसार जून में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत रही। यह सरकार द्वारा 2010 में थोक कीमतों पर मौजूदा श्रृंखला शुरू करने के बाद से 12 महीने की सबसे बड़ी वृद्धि है।

मई में थोक मुद्रास्फीति 6.6 प्रतिशत थी।

इससे पहले, मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि उपभोक्ता कीमत में जून में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और पिछले 12 महीने की तुलना में बढ़कर 5.4 प्रतिशत रही।

मुद्रास्फीति में वृद्धि ऐसे समय हुई है, जब अर्थव्यवस्था महामारी से बाहर आ रही है और आपूर्ति की कमी और बाधाओं के बीच उपभोक्ता मांग बढ़ रही है। इससे कीमत चढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर