लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति को कर या टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं?, डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने वैश्विक टैरिफ को किया रद्द, फैसला 6-3 के बहुमत से आया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 21:50 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टैरिफ रद्द कर दिए।

Open in App

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वैश्विक टैरिफ को रद्द कर दिया और कहा कि राष्ट्रपति को कर या टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है। हालांकि, ट्रंप ने अन्य कानूनों के तहत कुछ टैरिफ लगाए थे। ये मामले अदालत के समक्ष नहीं थे। सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल के लिए आरक्षित कानून का उपयोग करके व्यापक टैरिफ लगाकर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया। यह फैसला 6-3 के बहुमत से आया और मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने इसे लिखा। टैरिफ लगाने में ट्रंप ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया।

न्यायाधीशों ने माना कि ट्रंप द्वारा दुनिया भर से अमेरिका में आने वाले उत्पादों पर आक्रामक टैरिफ लगाने का दृष्टिकोण 1977 के अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA) नामक कानून के तहत अनुमत नहीं था। 1977 में पारित यह कानून राष्ट्रपति को राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान व्यापार को विनियमित करने की अनुमति देता है, लेकिन इसमें टैरिफ का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है।

फैसले में कहा गया कि ट्रंप ने राष्ट्रीय आपात स्थितियों में उपयोग के लिए बनाए गए कानून के तहत टैरिफ लगाए। फैसला ट्रंप के टैरिफ संबंधी दृष्टिकोण पर न्यायाधीश 6-3 से विभाजित थे और उन्होंने माना कि 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA) के तहत इन शुल्कों को लगाना अनुमत नहीं था।

संविधान में कर लगाने के अधिकार के आवंटन का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने केवल कांग्रेस को ही जनता की जेब तक पहुंच प्रदान की है और कार्यपालिका के पास शांति काल में टैरिफ लगाने का कोई अंतर्निहित अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि यदि कांग्रेस IEEPA के माध्यम से टैरिफ लगाने की विशिष्ट और असाधारण शक्ति प्रदान करना चाहती,

तो उसने ऐसा स्पष्ट रूप से किया होता, जैसा कि उसने अन्य टैरिफ कानूनों में लगातार किया है। अमेरिकी संविधान के अनुसार, कर और शुल्क लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं बल्कि कांग्रेस को प्राप्त है। हालांकि, ट्रंप ने शुल्क को एक प्रमुख आर्थिक और विदेश नीति उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकासुप्रीम कोर्टWashington DCUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?