लाइव न्यूज़ :

यूपीएस ने यूरोप और भारत के बीच पहली सीधी कार्गो उड़ान शुरू की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर वैश्विक परिवहन कंपनी यूपीएस ने सोमवार को कहा कि उसने कोलोन-दिल्ली-कोलोन कार्गो उड़ान शुरू करके पहली बार यूरोप और भारत को सीधे तौर पर जोड़ा है। इस उड़ान का संचालन सप्ताह में पांच दिन होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जर्मनी का कोलोन यूपीएस का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय केंद्र है।

बयान में कहा गया कि कोलोन-दिल्ली-कोलोन सेवा से भारत से और भारत के लिए कंपनी की क्षमता पहले से दोगुना हो गई है। इससे अपने राजस्व आधार बढ़ाने की तैयारी कर रही छोटे और मझोले कारोबारी उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘पहले यूपीएस की उड़ान शेनझेन से आती थी, अब यह सीधे भारत (दिल्ली) से जर्मनी के कोलोन के लिए रवाना हो रही है। यह सीधी उड़ान सप्ताह में पांच दिन होगी।’’

यूपीएस ने कहा कि उसके ग्राहक अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता ला रहे हैं। अब बाजार की मांग से उत्साहित और व्यापार निरंतरता पर नजर रखते हुए, भारतीय उद्यमी उत्पादों के आयात और निर्यात के लिए विश्वसनीय विकल्प तलाश रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?