लखनऊः उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए खन्ना ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 2025-2026 में 1,20,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है और बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत हो गई है। खन्ना ने कहा, “हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में राज्य ने चौतरफा विकास देखा है, चाहे वह कानून व्यवस्था को मजबूत करना हो, बुनियादी ढांचा सुविधाओं का विस्तार करना हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिला सशक्तिकरण हो, युवाओं का कौशल विकास हो, किसानों की समृद्धि हो या गरीबी उन्मूलन हो। लड़की की शादी में 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। 14 नए मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
वर्ष 2024-2025 के लिए राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 30.25 लाख करोड़ रुपये अनुमानित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 8,641 करोड़ रुपये एकीकृत रोग निगरानी पोर्टल के माध्यम से जिला स्तर पर सरकारी और निजी क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं द्वारा 16 संक्रामक रोगों, 6 टीका-निवारक रोगों और कोविड-19 की नियमित रिपोर्टिंग की जाती है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए लगभग 8,641 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
खन्ना ने कहा, "2026-2027 के केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को दो हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर - दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी - से जोड़ा गया है। बजट में उत्तर प्रदेश के दो पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों - सारनाथ और हस्तिनापुर - के विकास की योजना भी शामिल है। इसके लिए मैं राज्य की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। 43000 करोड़ की नई योजना दी।
इसके अलावा, प्रत्येक जिला अस्पताल में आपातकालीन और ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास और 10,000 पर्यटन गाइडों के कौशल विकास जैसी योजनाओं से उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी लाभ होगा। केंद्र सरकार ने मधुमेह और कैंसर की दवाओं की कीमतों में कमी की घोषणा की है। यह एक अत्यंत सराहनीय कदम है।"