लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024: 'प्रधानमंत्री जनधन योजना' के तहत यूपी अव्वल, प्रदेश में खुले 9 करोड़ खाते

By आकाश चौरसिया | Updated: February 5, 2024 12:39 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे हैं। बजट को पेश करने से पहले उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आगामी वित्त-वर्ष के लिए बजट पेशवित्त मंत्री ने बताया प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश अव्वलउत्तर प्रदेश में योजना के तहत 9 करोड़ जनधन खाते खुल चुके हैं

UP Budget 2024: वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे हैं। बजट को पेश करने से पहले उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस मौके पर कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया। वहीं, प्रदेश के लिए इस बार का बजट करीब 7.70 लाख करोड़ रुपए का है। 

प्रधानमंत्री जनधन योजनावित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यूपी में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में करीब 9 करोड़ जनधन खाते खुल चुके हैं। इसी के तहत करीब 19,705 शाखाओं, 2,28,544 बैंक मित्र एवं बी.सी. सखी तखा और 17,852 एटीएम के जरिए अभी प्रदेशवासियों को यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 54 लाख नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 1.90 करोड़ के नामांकन साथ उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। जबकि, अटल पेंशन योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख नामांकन का अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनावित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से एमएसएमई सेक्टर में 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना' के तहत अब 22 लाख 289 लाभार्थियों को फायदा हुआ और सरकार ने करीब 1,79,112 रोजगार सृजित किए।    

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथSuresh Khannaयूपी बजट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?