लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024 Live updates: ‘पेपरलेस’ बजट नए उत्तर प्रदेश में ‘रामराज्य’ की नींव रखेगा, सीएम योगी ने कहा-जय श्री राम!, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2024 11:46 IST

UP Budget 2024 Live updates: उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना से भेंट हुई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रस्तुत किया जाने वाला ‘पेपरलेस’ बजट नये उत्तर प्रदेश में ‘रामराज्य’ की नींव रखेगा।1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने मदद करेगा।अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे ले जाएगा।

UP Budget 2024 Live updates: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य विधानसभा में पेश किया जाने वाला राज्य का बजट नए उत्तर प्रदेश में ‘‘रामराज्‍य’’ की नींव रखेगा। मुख्‍यमंत्री योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना से भेंट हुई।

आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला ‘पेपरलेस’ बजट नये उत्तर प्रदेश में ‘रामराज्य’ की नींव रखेगा। जय श्री राम!’’ उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उनका बजट सर्व-समावेशी होगा जो राज्य को 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने मदद करेगा।

खन्‍ना ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में वार्षिक बजट पेश करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट सर्व-स्पर्शी, सर्व-समावेशी और सर्वांगीण विकास वाला होगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नीत सरकार का बजट उत्तर प्रदेश को 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी बजट में बुनियादी ढांचे, युवा रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिए जाएगा। बजट में धार्मिक महत्व के स्थानों के लिए अधिक धन आवंटित करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह सभी बुनियादी ढांचे के अंतर्गत आता है।’’

इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य के बजट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को ‘‘सर्वोत्तम प्रदेश’’ बनाना और ‘‘ राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाना है।'' उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘‘ बजट बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और इसमें गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं होंगी। ’’

टॅग्स :यूपी बजटउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?