लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024: विधानसभा में बजट हुआ पेश, 'महिला पेंशन योजना' के तहत महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए

By आकाश चौरसिया | Updated: February 5, 2024 12:11 IST

योगी आदित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश हो रहा है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना इसे विधानसभा में पेश कर रहे हैं। बजट पेश करने से पहले वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेशइस बार यूपी का बजट करीब 7.70 लाख करोड़ रुपए बताया जा रहा है महिला पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को अब 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए हर माह मिलेंगे

UP Budget 2024: योगी आदित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश हो रहा है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना इसे विधानसभा में पेश कर रहे हैं।बजट पेश करने से पहले वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस  किया गया है। इसका आकार का करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है। 

बजट पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब यूपी में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत सभी लाभार्थियों के लिए 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किया गया।

बजट में ये भी बताया गया कि इस योजना के तहत करीब  31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभ हुआ है। दूसरी तरफ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री 'कन्या सुमंगला योजना' के अंतर्गत 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथSuresh Khanna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?