लाइव न्यूज़ :

UP Budget 2024: 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार' से 22 लाख युवा लाभान्वित्त, 1.79 लाख रोजगार सृजित

By आकाश चौरसिया | Updated: February 5, 2024 13:07 IST

यूपी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना यूपी विधानसभा में पेश हो रहा है। बजट पेश करने से पहले वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देवित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना यूपी विधानसभा में बजट किया पेशबजट का आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपए- वित्त मंत्रीएमएसएमई सेक्टर के अंतर्गत 22 लाख 389 युवाओं को लोन मिला

UP Budget 2024: योगी आदित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना यूपी विधानसभा में पेश हो रहा है। बजट पेश करने से पहले वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस  किया गया है। इसका आकार का करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

दूसरी तरफ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 22 लाख 389 युवाओं को लोन मिला और इसके साथ ही 1,79,112 रोजगार भी सृजित हुए। 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनायूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सरकार योग्य युवाओं को 25 लाख रुपए तक का लोन उनके बैंक खाते में मुहैया कराती है। इस योजना के तहत युवाओं को दो सेक्टर उद्योग और सेवा क्षेत्र में लोन देती है। सरकार उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए और सर्विस क्षेत्र में 10 लाख रुपए का लोन देती है।

राम मंदिर के निर्माण के बाद अब अयोध्‍या..बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्‍या अब वैश्विक पर्यटन का केंद्र बन गया है। योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। इसका विकास 1500 एकड़ में होगा। उन्‍होंने बताया कि फ्यूचर एनर्जी पर 4000 करोड़ का एमओयू हुआ है। इसके तहत सेवेन स्टार होटल और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथSuresh Khanna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?