लाइव न्यूज़ :

उपयोगकर्ता नाम बदलने पर कुछ समय के लिए हटा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ट्विटर पर ‘ब्लू बैज’

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को ट्विटर पर अपना उपयोगकर्ता नाम बदलने के बाद कुछ समय के लिए हैंडल को सत्यापित करने वाला ‘ब्लू बैज’ खो दिया।

उन्होंने अपने उपयोगकर्ता नाम को @rajeev_mp से बदलकर @Rajiv_GoI किया, जिसके बाद ब्लू बैज हट गया। हालांकि कुछ घंटों बाद ब्लू बैज फिर ले लगा दिया गया।

चंद्रशेखर ने पिछले सप्ताह आईटी मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

ट्विटर की सत्यापन नीति के अनुसार यदि कोई खाताधारक उपयोगकर्ता नाम बदलता है, तो ट्विटर उस खाते से ब्लू बैज को स्वचालित रूप से हटा सकता है।

इस बारे में ट्विटर ने कहा कि वह मंत्री के कार्यालय के संपर्क में है और ब्लू बैज को बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

यह घटना ऐसे वक्त में हुई, जब ट्विटर नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर सरकार के साथ टकराव की स्थिति में है। ब्लू बैज को थोड़े समय के लिए हटाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आलोचना की।

पिछले महीने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के निजी खातों के ब्लू बैज को कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। उस समय ट्विटर ने कहा था कि उसके नियमों के अनुसार खाता छह महीने तक अपूर्ण या निष्क्रिय रहने पर ब्लू बौज और सत्यापन की स्थिति को स्वचालित रूप से हटाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर