लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर बैंक के मुख्यालय गए केन्द्रीय मंत्री कराड़

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 सितंबर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड़ मंगलवार को जम्मू-कश्मीर बैंक के कॉरपोरेट मुख्यालय गए और उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों के साथ बातचीत की।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संघ शासित प्रदेश के दो दिन के विशेष कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर आए हैं।

कराड़ ने जम्मू-कश्मीर के कुल आर्थिक विकास में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने हाल के समय में बैंक के प्रदर्शन पर संतोष जताया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारोबार तथा देशभर में उसकी प्रगति को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने हमें स्पष्ट रूप से जम्मू-कश्मीर के कारोबारियों की बात सुनने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि जम्मू-कश्मीर बैंक यहां काफी शानदार काम कर रहा है।’’

कराड़ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। यहां आयुर्वेदिक दवाओं की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि घाटी के उभरते उद्यमियों को क्षेत्र के लिए संबंधित मंत्रालय की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अटल दुलू तथा जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर के छिब्बर की मौजूदगी में उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित