लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2023-24: व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा को दोगुना कर 500000 रुपये किया जाए, एसोचैम ने कहा-80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच लाख हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 19:59 IST

Union Budget 2023-24: एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने कहा कि इस्पात और सीमेंट जैसे क्षेत्रों की कंपनियां अब क्षमता बढ़ाने की योजना बनाने लगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे60-80 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों के मामले में यह सीमा तीन लाख और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच लाख रुपये है। जोखिमों के बारे में बात करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंदी आ सकती है और इससे विदेश व्यापार प्रभावित होगा। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भी प्रभावित हो सकता है।

Union Budget 2023-24: आगामी बजट में व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा को दोगुना कर पांच लाख रुपये किया जाना चाहिए। उद्योग मंडल एसोचैम ने इस बात की पैरोकारी करते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था में उपभोग को बढ़ावा मिलेगा। इस समय सामान्य रूप से 2.5 लाख रुपये तक आय की अधिकतम सीमा पर कोई आयकर नहीं लगता है।

दूसरी ओर 60-80 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों के मामले में यह सीमा तीन लाख और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच लाख रुपये है। एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने कहा कि इस्पात और सीमेंट जैसे क्षेत्रों की कंपनियां अब क्षमता बढ़ाने की योजना बनाने लगी हैं।

उन्होंने जोखिमों के बारे में बात करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंदी आ सकती है और इससे विदेश व्यापार प्रभावित होगा। ऐसे में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भी प्रभावित हो सकता है। एसोचैम ने बजट पूर्व की अपनी सिफारिशों में कहा कि सरकार को आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक खर्च करने योग्य आय बची रहे।

उद्योग निकाय ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था में खपत को बढ़ावा मिले। सिन्हा ने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के करों में उछाल से सरकार के पास आयकर छूट की सीमा बढ़ाने की पर्याप्त गुंजाइश है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक पैसा छोड़ने से खपत को बढ़ावा मिलेगा, जिसका सकारात्मक असर आर्थिक वृद्धि पर होगा।’’

टॅग्स :आम बजट 2023बजट 2022एसोचैमआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?