लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: 130 डॉलर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, साल 2008 के बाद उच्चतम स्तर पर

By विशाल कुमार | Updated: March 7, 2022 09:54 IST

साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 1 दिसंबर, 2021 को कच्चे तेल के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 130 डॉलर प्रति बैरल के कारोबार को पार कर गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे130 डॉलर प्रति बैरल तक आने से पहले यह 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।जुलाई 2008 में कच्चे तेल की कीमतें 147.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।अमेरिका ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ रूसी आपूर्ति पर संभावित प्रतिबंध पर चर्चा कर रहा है।

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस का हमला 12वें दिन में प्रवेश कर गया है और इस दौरान ब्रेंट कच्चा तेल सोमवार तड़के कुछ समय के लिए 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल हो गया। हालांकि, 130 डॉलर प्रति बैरल तक आने से पहले यह 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें साल 2008 के बाद से अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। जुलाई 2008 में कच्चे तेल की कीमतें 147.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।

बता दें कि, रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बढ़ती मांग के बीच तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया और सोमवार को शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आयी। इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है। 

इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कम्पनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं, अमेरिका ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ रूसी आपूर्ति पर संभावित प्रतिबंध पर चर्चा कर रहा है।

बता दें कि, साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 1 दिसंबर, 2021 को कच्चे तेल के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 130 डॉलर प्रति बैरल के कारोबार को पार कर गया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादक्रूड ऑयलरूसUSभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम