लाइव न्यूज़ :

इस सप्ताह आएंगे दो आईपीओ, 5,800 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 17, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) और सिकोया कैपिटल के समर्थन वाली इंडिगो पेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस सप्ताह आएंगे। इन दोनों आईपीओ से 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटने की उम्मीद है।

शेयर बाजारों में इस समय तरलता की स्थिति काफी अच्छी है और नए खुदरा निवेशकों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दोनों कंपनियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

आईआरएफसी का आईपीओ 18 जनवरी को खुलकर 20 जनवरी को बंद होगा। वहीं इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा।

आईआरएफसी का आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का है। इसमें 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि सरकार 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी। आईआरएफसी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 25-26 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 4,633.4 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,390 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईआरएफसी की स्थापना 1986 में हुई थी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल, 2017 को रेलवे की पांच कंपनियों की सूचीबद्धता की मंजूरी दी थी। इनमें से चार कंपनियों...इरकॉन इंटरनेशनल लि., राइट्स लि., रेल विकास निगम लि. और रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प.. सूचीबद्ध हो चुकी हैं।

वहीं इंडिगो पेंट्स के आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। निजी इक्विटी कंपनी सिकोया कैपिटल अपने दो कोषों....एससीआई इन्वेस्टमेंट्स चार और एससीआई इन्वेस्टमेंट्स पांच के जरिये तथा प्रवर्तक हेमंत जालान 58,40,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,488-1,490 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर इस आईपीओ से 1,170.16 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?