लाइव न्यूज़ :

ट्विटर की पहली अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित, 94 शिकायतें मिलीं, 133 यूआरएल पर कार्रवाई की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई माइक्रोब्लॉगिंग मंच ट्विटर को 26 मई से 25 जनू के दौरान 94 शिकायतें मिलीं और उसने इस दौरान 133 यूआरएल पर ‘कार्रवाई’ की। ट्विटर की पहली अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नए आईटी नियमों के तहत अनुपालन रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है।

नए आईटी नियमों को लेकर सरकार के साथ विवाद के बीच अमेरिकी कंपनी ने विनय प्रकाश को भारत में अपना निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।

इन नियमों के तहत ट्विटर ने अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। अपनी भारत पारदर्शिता रिपोर्ट : प्रयागकर्ता शिकायत और अग्रसारी निगरानी, जुलाई, 2021 की रिपोर्ट में ट्विटर ने कहा है कि उसे 94 शिकायतें मिली हैं। 26 मई, 2021 से 25 जून, 2021 के दौरान उसने 133 यूआरएल पर ‘कार्रवाई’ की है।

इनमें व्यक्तिगत प्रयोगकर्ताओं की ओर से अदालती आदेश के साथ शिकायतें शामिल हैं।

ट्विटर ने कहा कि शिकायत अधिकारी-भारतीय चैनल के जरिये मिली शिकायतों में 20 मानहानि, छह शोषण/दुर्व्यवहार और चार संवेदनशील एडल्ट सामग्री से संबंधित थीं। इसके अलावा तीन शिकायतें निजता के उल्लंघन और एक शिकायत बौद्धिक संपदा के उल्लंघन से संबंधित भी थी।

इसके अलावा कंपनी ने ट्विटर खातों को निलंबित करने की अपील करने वाली 56 शिकायतों का भी निपटान किया और उनपर उचित प्रतिक्रिया भेजी गई।

ट्विटर ने सात खातों को निलंबित करने की शिकायतों विशेष स्थिति के अनुरूप खारिज किया। हालांकि अन्य, खाते निलंबित किए गए।

एक अलग श्रेणी- ‘जागरूक डेटाडेटा-निगरानी ’ के तहत ट्विटर ने 18,385 खातों को निलंबित किया। इन खातों को बाल शोषण, अश्लीलता तथा इसी तरह की अन्य सामग्री के लिए निलंबित किया गया। आतंकवाद को प्रोत्साहन देने के आरोप में 4,179 खाते बंद किए गए।

ट्विटर के भारत में करीब 1.75 करोड़ प्रयोगकर्ता हैं। नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर ट्विटर का भारत सरकार के साथ विवाद चल रहा है। ट्विटर ने भारत में मध्यवर्ती के रूप में अपना कानूनी कवच गंवा दिया है। अब वह प्रयोगकर्ताओं द्वारा किसी तरह की गैरकानूनी सामग्री डालने के लिए जिम्मेदार होगी।

ट्विटर ने कहा कि आगे चलकर वह मासिक आधर पर रिपोर्ट प्रकाशित करेगी और इसमें समय के साथ सुधार होगा।

गूगल, फेसबुक और कू जैसी कंपनियां पहली ही आईटी नियमों के तहत अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित कर चुकी हैं।

फेसबुक ने कहा है कि उसने 15 मई से 15 जून के दौरान 10 उल्लंघन की श्रेणियों में तीन करोड़ सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की। वहीं इस दौरान इंस्टाग्राम ने नौ श्रेणियों में 20 लाख सामग्री के टुकड़ों पर कार्रवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट