लाइव न्यूज़ :

ट्विटर 20 जनवरी से खातों के सत्यापन की प्रक्रिया फिर शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर ट्विटर ने 20 जनवरी से खातों के सत्यापन की प्रक्रिया फिर शुरू करने की घोषणा की है। इससे सक्रिय और सही उपयोक्ता खातों में ‘नीले रंग का सत्यापित बैज’ लगाया जाएगा।

नयी प्रक्रिया के तहत माइक्रोब्लॉगिंग मंच निष्क्रिय और अधूरे खातों से सत्यापित बैज या चिह्न हटाने की कार्रवाई भी करेगा।

ट्विटर ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह 2021 की शुरुआत में खातों के सत्यापन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करेगी। अपनी सत्यापन नीति के मसौदे पर ट्विटर ने आम लोगों से 24 नवंबर से आठ दिसंबर के दौरान प्रतिक्रियाएं मांगी थीं।

कंपनी ने करीब तीन साल पहले अपने सार्वजनिक सत्यापन कार्यक्रम को रोक दिया था। कंपनी का कहना था कि लोगों को लगता है कि यह प्रक्रिया मनमानी है और इससे काफी असमंजस होता है।

ट्विटर ने ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘सार्वजनिक प्रतिक्रिया के दो सप्ताह के दौरान हमें 22,000 से अधिक सर्वे प्रतिक्रियाएं मिलीं। इससे हमने यह सीखा है कि हम अपनी नीति में कैसे सुधार कर सकते हैं। हम इस नीति का प्रवर्तन 20 जनवरी, 2021 से शुरू करेंगे। उसी दिन से हम स्वत: तरीके से निष्क्रिय और अधूरे खातों से सत्यापित बैज को हटाना भी शुरू करेंगे।’’

ट्विटर ने कहा कि नयी नीति से भविष्य में सुधार की बुनियाद तैयार होगी। यह सत्यपान को परिभाषित करेगी। इससे पता चलेगा कि कौन सत्यापन के पात्र है। इस कार्यक्रम को अधिक समानता वाला बनाने के लिए कुछ खातों का सत्यापन समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?