लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के फिर से दिए प्रस्ताव पर आया कंपनी का जवाब, जानिए क्या कहा

By विनीत कुमार | Updated: October 5, 2022 08:46 IST

एलन मस्क की ओर से फिर से ट्विटर के अधिग्रहण पर आगे बढ़ने के दिए गए संकेतों को लेकर सोशल मीडिया कंपनी का भी जवाब सामने आया है। ट्विटर ने पुष्टि की है कि उन्हें ये प्रस्ताव मस्क की ओर से मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने पुष्टि की है कि उसे एलन मस्क की ओर से एक बार फिर अधिग्रहण पर आगे बढ़ने का प्रस्ताव मिला है।ट्विटर ने कहा है कि वह पहले से तय डील पर ही आगे बढ़ेगा, एलन मस्क की ओर से मंगलवार को दिए गए थे आगे बढ़ने के संकेत।टि्वटर के अधिग्रहण के लिए सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से मंगलवार को कंपनी के शेयरों में उछाल भी आया।

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क द्वारा एक बार फिर ट्विटर के पहले से दिए प्रस्ताव राशि पर अधिग्रहण के संकेत के बाद सोशल मीडिया कंपनी का भी जवाब आया है। न्यूज एजेंसी एफपी के अनुसार ट्विटर ने पुष्टि की है कि उन्हें मस्क का प्रस्ताव मिला है। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह पहले से तय डील यानी 54.20 प्रति शेयर पर ही इस सौदे के लिए तैयार होगा।

दरअसल, मंगलवार को एलन मस्क की ओर से ट्विटर के अधिग्रहण पर एक बार फिर आगे बढ़ने के संकेत दिए गए। यह संकेत उस समय दिए गए हैं जब उनके ट्विटर से किए डील से अचानक पीछे जाने के बाद कंपनी ने कोर्ट का रूख किया था। दो हफ्ते बाद ही पूरे मामले पर विस्तृत सुनवाई कोर्ट में शुरू होनी थी। 

गौरतलब है कि एलन मस्क द्वारा कई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद टि्वटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से मंगलवार को कंपनी के शेयरों में उछाल भी आया जिसके बाद शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। सबसे पहले यह खबर ब्लूमबर्ग न्यूज ने कुछ सूत्रों के हवाले से दी। 

मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है। सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों के बीच, कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर 47.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गए। इससे शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। खबरों की माने तो मस्क ने ट्विटर को पत्र भेजकर यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई थी। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?